HomeHealth & Fitnessकिन्नर की बेवफाई से आहत होकर की थी हत्या, आरोपित पुलिस मुठभेड़...

किन्नर की बेवफाई से आहत होकर की थी हत्या, आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार काे किन्नर की हत्या करने वाले आरोपित अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत तुगलपुर गांव में रहने वाले किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या की सूचना 24 मई की देर रात को पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किन्नर चांदनी के साथ अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव पुत्र चेतन सिंह निवासी जनपद अलीगढ़ रहता था। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि अभिषेक ने ही चांदनी की हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपित घटना के समय से फरार था।

डीसीपी ने बताया कि 26 मई को सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली की किन्नर की हत्या करने का आरोपित सेक्टर 148 मेट्रो लाइन के पास खड़ा है। पुलिस ने जब घेर लिया ताे आरोपित ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस की चलाई गाेली उसके पैर में लगी है। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित अभिषेक किन्नर चांदनी से प्रेम करता था। उसके प्रेमी के रूप में उसके साथ एक ही घर मे रहता था। इसी बीच चांदनी के किसी और व्यक्ति से भी संबंध बन गए। इस बात को लेकर अभिषेक और चांदनी के बीच झगड़ा हुआ तथा घटना वाले दिन उसकी हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments