#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को गोविंदपुर डेफरी गांव स्थित बाग के पास अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। यहां ट्रैक्टर और लोडर के माध्यम से लगातार मिट्टी की खुदाई की जा रही है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। पंकज सत्येंद्र महेंद्र कुलदीप चंद्रपाल सहित तमाम रैगीरों ने बताया कि लंबे समय से बिना किसी वैध अनुमति के खनन कार्य जारी है। खनन माफिया दिनदहाड़े मशीनों का उपयोग कर मिट्टी निकाल रहे हैं, जिससे बाग और आसपास की जमीन को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। ट्रैक्टरों से मिट्टी ढुआई के दौरान भारी मात्रा में धूल उड़ रही है, जो घरों में घुसकर लोगों को परेशान कर रही है। धूल के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सांस व आंखों से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की आंखों में धूल जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल उठने लगे हैं। एसडीएम शत्रुघ्न पाठक से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि जांच करके तत्काल इस पर कार्रवाई की जा जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोविंदपुर डेफरी में अवैध अवैध मिट्टी खनन का मामला:ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, एसडीएम ने दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












