HomeHealth & Fitnessरामपुर: 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का...

रामपुर: 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के डकोलर क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान डकोलर निवासी मोहित अग्रवाल पुत्र सुंदर लाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घटनास्थल पर युवक एक घर के बरामदे में मृत अवस्था में मिला। बाद में पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि शरीर पर कुछ ऐसे निशान पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई है ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को सुरक्षित रखा जा सके।

पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक शुक्रवार सुबह क्षेत्र में पहुंचा था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।

इसके बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल किसी भी व्यक्ति ने युवक की मौत को लेकर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताय कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम और अन्य जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments