शोहरतगढ़ के बाणगंगा बैराज के पास नदी में सोमवार को एक डॉल्फिन का शव मिला। ग्रामीणों ने पानी में तैरता शव देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकलवाया। डॉल्फिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें उसकी मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी बताया गया है। यह जानकारी वन विभाग के अधिकारियों ने दी। घटना सुबह की है, जब शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा बैराज के पास कुछ ग्रामीण नदी किनारे गए थे। उनकी नज़र पानी में तैर रहे एक बड़े जलीय जीव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक डॉल्फिन थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी थी। यह डॉल्फिन पिछले लगभग सात महीनों से बाणगंगा नदी में देखी जा रही थी और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इसकी मौत से इलाके के लोगों में दुख और नाराजगी का माहौल है।
बाणगंगा नदी में मिला डॉल्फिन का शव:पोस्टमार्टम में ऑक्सीजन की कमी से मौत की पुष्टि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












