Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भनवापुर-सोहना मुख्य मार्ग बदहाल, आवागमन में हो रही समस्या:ग्रामीणों ने पुनर्निर्माण की...

भनवापुर-सोहना मुख्य मार्ग बदहाल, आवागमन में हो रही समस्या:ग्रामीणों ने पुनर्निर्माण की मांग की, जनप्रतिनिधि और प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान


भनवापुर ब्लॉक में भनवापुर से सोहना तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय ग्रामीणों, छात्रों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। यह मार्ग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाया गया था। क्षेत्र के लिए यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी पर कृषि विज्ञान केंद्र, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा और विकास विद्यालय जैसे कई प्रमुख संस्थान स्थित हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, किसान, बैंक उपभोक्ता और स्थानीय नागरिक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। वर्तमान में सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई है। हल्की बारिश में भी सड़क पर जल भराव हो जाता है, जिससे राहगीरों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है, और कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। मोनू, किशन, लालू, जगराम का आरोप है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। सड़क के पुनर्निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई, तो आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून ने बताया कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सड़क का निर्माण कराना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त सड़क के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments