निचलौल क्षेत्र में शंकरपुर से भोथीयाही तक जाने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण ग्रामीण और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह सड़क शंकरपुर से भोथीयाही तक जाती है और पूरी तरह गड्ढों से भरी हुई है। हल्की बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण रोजाना छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं। शंकरपुर और भोथीयाही के ग्रामीणों सहित राहगीरों संतोष, अमरजीत, गोपाल, हीरालाल, श्याम बहादुर, संदीप और गुलाब ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क के कारण राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी रास्ते से बच्चे भी स्कूल जाते हैं। सड़क खराब होने से उनकी साइकिलें पंचर हो जाती हैं और वे गिरकर घायल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शंकरपुर-भोथीयाही सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर-ग्रामीण परेशान:निचलौल क्षेत्र में आए दिन हो रहे हादसे, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












