HomeHealth & Fitnessएनबीआरआई में भंडारे पर ओआरएस पेय का हुआ वितरण

एनबीआरआई में भंडारे पर ओआरएस पेय का हुआ वितरण

WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.07.50 PM

लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान द्वारा मंगलवार को बड़े मंगल के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं तुलसी पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन के.एन.कौल ब्लॉक परिसर में किया गया,जिसमें संस्थान के वैज्ञानिकों,कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि “ वाटर वुमेन ऑफ इंडिया” के नाम से विख्यात पर्यावरण संरक्षक शिप्रा पाठक रहीं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को तुलसी के पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण,औषधीय पौधों के महत्व तथा हरित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ.एके शासनी, निदेशक, सीएसआईआर-एनबीआरआई तथा समाजसेविका डॉ.सरिता सतपथी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 6.07.52 PM

सभी अतिथियों ने सेवा,संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस आयोजन की सराहना की। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए आमजन के लिए ओआरएस पेय का वितरण भी किया गया। यह सेवा धनवंतरी सेवा न्यास एवं राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र,अयोध्या के सहयोग से उपलब्ध कराई गई। निदेशक डॉ.ए.के.शासनी ने कहा “बड़ा मंगल सेवा, समर्पण और आस्था का प्रतीक है। तुलसी पौध वितरण जैसी पहल हमें प्रकृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराती है। आज के इस आयोजन में लगभग एक हजार तुलसी पौधों का वितरण किया गया,जो पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments