HomeHealth & Fitnessमौसम 27 मई: 36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान...

मौसम 27 मई: 36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 27 मई 2026: देश में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 27 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इतना ही नहीं, पूर्वी राज्यों में बारिश-आंधी का कहर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बारिश के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश-आंधी की चपेट में पहाड़ी राज्य भी आएंगे। इसलिए यात्रा पर जाने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

दक्षिण बिहार और उसके आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में कल के मौसम का हाल बताते हैं। इसके अलावा हम आपलोगों को जिलावार बारिश की स्थिति भी बताएंगे…

देश के इन 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई को देश के 17 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (27-28 मई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है, वहीं, दिल्ली में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (27-28 मई-सतही हवा-भारी बारिश की चेतावनी): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बरेली, हरदोई, शाहजहांपुर, इटावा, जालौन, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, हमीरपुर, झांसी, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया और प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 27 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (27 मई-भारी बारिश और आंधी की प्रबल संभावना): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, किशनगंज और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कल यानी 27 मई को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (27 मई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गिरिडीह, देवघर, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और जमशेदपुर में मध्यम से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(27-28 मई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, दुर्गापुर, वर्धमान, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, कालिम्पोंग, नॉर्थ 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 27 मई को कोलकाता में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (26-28 मई- बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर, उत्तर काशी और पिथौरागढ़ में बारिश- तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    44°C    31°C
मुंबई    34°C    31°C
चेन्नई    37°C    29°C
कोलकाता    37°C    27°C
लखनऊ    42°C    28°C
पटना    36°C    26°C
रांची    37°C    24°C
भोपाल    42°C    30°C
जयपुर    43°C    32°C
शिमला    32°C    21°C
नैनीताल    30°C    21°C

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (28-29 मई आंधी-बारिश की संभावना): शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में कल यानी 27 मई अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments