उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द में एक पारंपरिक लोकगीत कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला उत्तरप्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) और पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यह दस दिवसीय कार्यशाला लोकगीतों की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई लक्ष्मीपुर के पूर्व अध्यक्ष सुदामा प्रसाद चौहान और विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रभुनाथ गुप्त ने यह कार्य संपन्न किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। फरेंदा के एआरपी डॉ. रवीन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकगीत हमारी संस्कृति और परंपराओं की आत्मा हैं। इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रह सकें। कार्यशाला के पहले दिन की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और भक्तिमय भजनों के साथ हुई। लोकधुनों और मधुर गीतों से विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक माहौल निर्मित हुआ। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक लोकगीतों की प्रस्तुति दी और प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स से अमित अग्रहरि, शिक्षामित्र हरीराम प्रसाद, महेंद्र कुमार दूबे सहित कई शिक्षक, शिक्षामित्र, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्यशालाएं ग्रामीण क्षेत्रों की लोक कला और संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में प्रतिभागियों को विभिन्न पारंपरिक लोकगीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोककलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं में अपनी लोक संस्कृति के प्रति रुचि और सम्मान विकसित करना है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बेलवा खुर्द में पारंपरिक लोकगीत कार्यशाला शुरू:लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का लक्ष्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












