Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डुमरियागंज के जमौती जमौता गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए...

डुमरियागंज के जमौती जमौता गांव में हैंडपंप खराब:ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए मरम्मत की मांग कर रहे हैं


डुमरियागंज ब्लॉक के जमौती जमौता गांव में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन गई है। गांव में कई इंडिया मार्का हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं या उनसे दूषित पानी निकल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इन हैंडपंपों से गंदा, मटमैला और दुर्गंधयुक्त पानी आ रहा है, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद, संबंधित अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीण नरेश, बुधु, महिबुल्लाह और संजय ने बताया कि गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है, जिससे पानी का संकट और बढ़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और सहूलियत प्रदान करने के लिए खराब पड़े हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments