Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के सरयू नदी की कटान जारी:मकईपुर में मिनी सचिवालय ध्वस्त, ग्रामीण...

बस्ती के सरयू नदी की कटान जारी:मकईपुर में मिनी सचिवालय ध्वस्त, ग्रामीण घर उजाड़ रहे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के सदर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की तेज कटान और बढ़ते जलस्तर से मईपुर (मकईपुर) और बड़का पुरवा गाँव में भारी तबाही मची है। नदी के उग्र बहाव के कारण पूरा गाँव अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। करोड़ों की लागत से बना मिनी सचिवालय भवन नदी में समा गया है, और ग्रामीण अपने ही हाथों अपने घर तोड़ने को मजबूर हैं। मईपुर-बड़का पुरवा लिंक मार्ग के दक्षिण में स्थित करोड़ों की लागत का मिनी सचिवालय भवन नदी की तेज कटान की चपेट में आकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। पानी के तेज बहाव में इसकी दीवारें और पूरा ढांचा देखते ही देखते नदी में बह गया। गाँव के हालात इतने गंभीर हैं कि ग्रामीण नदी की बढ़ती लहरों को अपने घरों की ओर आता देख खुद ही अपने मकानों को बुलडोजर या हथौड़े से तोड़ रहे हैं। लोग अपने जीवनभर की कमाई से बनी ईंटों, मलबे और अन्य जरूरी सामानों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। गाँव की उपजाऊ कृषि भूमि और रिहायशी मकानों के नदी में समा जाने के कारण बड़ी संख्या में परिवार बेघर हो गए हैं। वे अपने मवेशियों और बचे-खुचे घरेलू सामान के साथ मुख्य तटबंध (बांध) के उत्तर में तिरपाल लगाकर शरणार्थी की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं। नदी के किनारे लगे विशालकाय पेड़ लगातार कटान की वजह से उखड़कर नदी में बह रहे हैं। किसानों की खेतों में खड़ी धान और मक्के की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments