Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दिग्विजयनाथ कॉलेज में छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ:नशा मुक्त भारत...

दिग्विजयनाथ कॉलेज में छात्राओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ:नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


महराजगंज में शुक्रवार को दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज, चौक बाजार में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कन्नौजिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को भी छीन लेता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन – नशा मुक्त जीवन” का नारा भी दिया। कन्नौजिया ने बताया कि शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट और अन्य मादक पदार्थों का बढ़ता सेवन समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन गया है। उन्होंने समझाया कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक, साथियों के दबाव या तनाव के कारण होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत में बदलकर व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाकर ही एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने इस दिशा में सभी के सहयोग का महत्व बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों और छात्राओं ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। इसके उपरांत छात्राओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विपिन कुमार, आनंद कुमार शुक्ल, संदीप कुमार यादव, शेषमणि विश्वकर्मा, कृष्ण मोहन शर्मा, प्रतिभा पांडे, प्रियंका पांडे, सरिता मिश्रा, प्रियदर्शिनी, रूपांजली दूबे, कमलेश वर्मा, गिरिजेश शर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments