श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में गोविंदपुर से सीताद्वार और इकौना को जोड़ने वाली सड़क पर बारिश के तेज बहाव के कारण मिट्टी कट गई है। इससे सड़क पर एक बड़ा गड्ढा बन गया है, जो राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर अचानक बने इस गड्ढे से बाइक सवारों को सबसे अधिक खतरा है। आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आती हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से इस सड़क को ऊंचा कराकर गड्ढे को जल्द से जल्द भरने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे राहगीरों और बाइक चालकों को होने वाली परेशानी दूर होगी और सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा। स्थानीय निवासी सूरज कुमार, आशीष वर्मा, रमेश कुमार, संजय तिवारी और सलाउद्दीन ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की अपील की है।
श्रावस्ती में सड़क पर बारिश से बना गड्ढा:इकौना क्षेत्र के गोविंदपुर-सीताद्वार मार्ग पर राहगीरों को खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












