Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में तीन बच्चों की मौत पर न्याय की मांग:परिजनों ने DM...

महराजगंज में तीन बच्चों की मौत पर न्याय की मांग:परिजनों ने DM से दोषियों पर FIR की लगाई गुहार


महराजगंज के सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से तीन बच्चों की मौत के मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को मृतक बच्चों के परिवारों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग प्रार्थना पत्र सौंपकर घटना के वास्तविक दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र देने वालों में रमेश यादव, रामलखन यादव और विनोद रौनियार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 2026 को निर्माणाधीन अमृत सरोवर में डूबने से उनके मासूम बच्चों की जान चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा लापरवाही का परिणाम था, जिसे समय रहते रोका जा सकता था। परिजनों ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में यह तथ्य दर्ज है कि ठेकेदार ने आवश्यकता से अधिक गहरी खुदाई कराई थी। इसके साथ ही, सुरक्षा के लिए न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिसके कारण बच्चे सरोवर तक पहुंच गए और यह दुखद घटना हुई। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्य में अनियमितताओं और सुरक्षा संबंधी खामियों की शिकायत पहले ही जिलाधिकारी से की गई थी। इस शिकायत के आधार पर 20 जुलाई 2026 को एक जांच समिति भी गठित की गई थी, लेकिन न तो निर्माण कार्य रोका गया, न ही सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई और न ही समय पर जांच पूरी हुई। परिजनों का मानना है कि यदि संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कार्रवाई की होती तो तीनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों ने केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि नगर पालिका अध्यक्ष, अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी, संबंधित अवर अभियंता (जेई) और निर्माण कार्य की निगरानी व सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता के तहत इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments