महराजगंज के सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़क पर हर समय इन पशुओं के जमावड़े के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है। विशेष रूप से कटहरी से सबया और सिसवा के बीच मुख्य सड़क पर आवारा पशुओं का जमावड़ा अधिक देखा जा रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक और चार पहिया वाहन चालक अचानक सामने आने वाले पशुओं को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। रात के समय अंधेरे में पशुओं का दिखाई न देना स्थिति को और भी गंभीर बना देता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों, जिनमें अरमान खान, विकास कुमार, राजू चौरसिया, उपेंद्र कुमार, मुकेश, अलीराजा, शरीफ अली, राम केवट और नित्यानंद शामिल हैं, ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है और आए दिन वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। राहगीरों और ग्रामीणों ने प्रशासन तथा संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग से आवारा पशुओं को हटाकर गोशालाओं में भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि हादसों पर अंकुश लग सके और लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा-निचलौल मार्ग पर आवारा पशुओं से हादसे बढ़े:राहगीर असुरक्षित, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












