महाराजगंज सिविल लाइन बस स्टेशन पर ई-रिक्शा चालकों के जमावड़े के कारण यातायात बाधित हो रहा है। ई-रिक्शा चालक घंटों तक अपने वाहन बस स्टेशन के बाहर खड़े कर देते हैं, जिससे बसों को परिसर से निकलने में परेशानी होती है। इस संबंध में एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को बार-बार बस स्टेशन परिसर के बाहर वाहन खड़े न करने के लिए कहा जाता है। इसके बावजूद वे मनमाने ढंग से अपनी ई-रिक्शा खड़ी कर देते हैं। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि ई-रिक्शा चालकों पर चालान की कार्रवाई करने के बावजूद भी वे अपनी गाड़ियां वहीं खड़ी करते रहते हैं। वहीं, ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि उनसे प्रतिदिन स्टैंड के नाम पर 40 रुपये वसूले जाते हैं। इसके बावजूद उन्हें कोई निर्धारित स्टैंड उपलब्ध नहीं कराया गया है। चालकों का कहना है कि वे मजबूरी में अपनी गाड़ियां बस स्टेशन पर खड़ी करते हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज बस स्टेशन पर ई-रिक्शा से यातायात बाधित:चालक बोले- ₹40 वसूली के बावजूद स्टैंड नहीं, मजबूरी में खड़ी करते
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












