बहराइच जनपद के नानपारा क्षेत्र स्थित विकास खण्ड बलहा की ग्राम पंचायत मेहरबान नगर के अगनूपुरवा गांव में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को कथा का नौवां दिन था। आयोजक पेरूलाल द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। कथा वाचक अयोध्या धाम से पंडित श्री मंशाराम व्यास जी कृष्ण लीला का वर्णन कर रहे हैं। इस आयोजन में आचार्य श्री संदीप शास्त्री जी और आचार्य श्री हंस राम महाराज जी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। ग्राम बालासराय के श्री शोभित पंडित जी भी कथा प्रस्तुत कर रहे हैं। इस कथा में ग्रामीण मास्टर साहब, चिंटू वर्मा, तीरथ राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हैं। वे श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
अगनूपुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन:कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










