#बस्ती_न्यूज
बस्ती के गौर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने और बाद में शादी से इनकार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले को सुलझाया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नवीन सब्जी मंडी के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गोलू पुत्र सुभाष सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। गोलू ग्राम बढ़या, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती का निवासी है। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 86/26 धारा 87/115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमनाथ यादव, हेड कांस्टेबल आतिश यादव और कांस्टेबल गिरजाशंकर वर्मा शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:बस्ती के गौर पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












