Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मुंडेरवा में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा:ईदगाहों और मस्जिदों में अमन-चैन व भाईचारे...

मुंडेरवा में ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा:ईदगाहों और मस्जिदों में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी गईं

#बस्ती_न्यूज

मुंडेरवा क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाजियों ने इस दौरान देश में भाईचारे और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नए कपड़े पहने और अपने आसपास की ईदगाहों व मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। त्योहार को देखते हुए मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था और थाना प्रभारी खुद क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। नमाज मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कस्बा मुंडेरवा नटबाग स्थित मस्जिद, बोदवल बाजार के ईदगाह, मेहड़ा-मनिकौरा, छपिया, परसा हज्जाम, परसा जाफर, मुजहना, कुर्तियां, खझौला और ओड़वारा सहित कई अन्य स्थानों पर अदा की गई। पुलिस प्रशासन इस पूरे त्योहार के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा रहा और कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद राहत की सांस ली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments