Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा के मुडिला बाजार में ईद-उल-अजहा की नमाज:मुस्लिम समुदाय ने देश में...

पनियरा के मुडिला बाजार में ईद-उल-अजहा की नमाज:मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन-चैन के साथ खुशहाली की दुआ मांगी


पनियरा क्षेत्र के मुडिला बाजार में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण-सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचने लगे। निर्धारित समय पर इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। जहिर अली, बदरुद्दीन अली, आबिद अली, बुनियाद अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस बल क्षेत्र में लगातार गश्त करता रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी मौके पर उपस्थित होकर लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।ईद-उल-अजहा के अवसर पर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। लोगों ने जरूरतमंदों की सहायता कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments