HomeHealth & Fitnessभारतीय जनता पार्टी कामगार आघाडी के मुंबई सचिव बने विकास तिवारी..

भारतीय जनता पार्टी कामगार आघाडी के मुंबई सचिव बने विकास तिवारी..

मुंबई‘भारतीय जनता पार्टी कामगार आघाडी’, मुंबई प्रदेश द्वारा युवा समाजसेवी एवं श्रमिक हितों के लिए निरंतर संघर्षरत वरिष्ठ कामगार नेता विकास तिवारी को मुंबई प्रदेश सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं एवं श्रमिक वर्ग में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है।

श्री तिवारी इससे पूर्व कालिना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कामगार आघाडी के अध्यक्ष पद का दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, श्रमिकों के लिए निरंतर संघर्ष एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें मुंबई प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा कामगार आघाडी, मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष अभिजीत राणे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की श्रमिक हितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में विकास तिवारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तिवारी आने वाले समय में मजदूरों एवं श्रमिकों के हित में प्रभावी कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

श्री विकास तिवारी पेशे से भी कामगार न्यायालय मुंबई में कामगार प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं तथा वर्षों से श्रमिकों, कामगारों एवं मजदूर वर्ग के अधिकारों के हित की लड़ाई लड़ते रहते हैं। उन्होंने विभिन्न मजदूर यूनियनों एवं श्रमिक संगठनों के माध्यम से हजारों श्रमिकों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। श्रमिकों के वेतन, रोजगार सुरक्षा, श्रम अधिकार एवं सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उनकी इस उपलब्धि एवं संगठनात्मक दायित्व पर प्रसिद्ध आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भारतीय जनता पार्टी मुंबई के प्रवक्ता प्रोफेसर डॉ. दयानंद तिवारी तथा भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि श्री विकास तिवारी भविष्य में श्रमिक वर्ग की आवाज को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments