HomeHealth & Fitnessराष्ट्रपति मुर्मु आज सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड 'निशान' प्रदान...

राष्ट्रपति मुर्मु आज सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड ‘निशान’ प्रदान करेंगी

गंगटोक,। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड ‘निशान’ प्रदान करेंगी। राजधानी के पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य अलंकरण समारोह के बीच सिक्किम पुलिस को सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सिक्किम की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा आज समाप्त हो रही है। अंतिम दिन राष्ट्रपति सिक्किम पुलिस को भारत के राष्ट्रपति का पुलिस कलर अवार्ड ‘निशान’ प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार सिक्किम पुलिस को राज्यवासियों के प्रति उनकी सराहनीय सेवा के लिए दिया जा रहा है। सिक्किम यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश का 15वां राज्य है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर 26 मई को गंगटोक पहुंची थीं। पहले दिन उन्होंने राजधानी के मैत्रेय मंजरी परिसर में ऑर्किडेरियम का दौरा किया, जो राज्य के स्वर्ण जयंती का प्रतीक है। उसी दिन उन्होंने राजधानी के पास देवराली में नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का दौरा किया।

यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति ने पिंक सिटी रनर बस सेवा का उद्घाटन किया। यह बस सेवा सिक्किम सरकार द्वारा महिलाओं को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कल सिक्किम केंद्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। भारत-चीन सीमा क्षेत्र नाथुला की उनकी सुबह की यात्रा खराब मौसम के कारण रद कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments