नानपारा देहात में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि शादी के करीब 4 साल बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की तो उसके साथ मारपीट की गई। बेटी पैदा होने पर भी उसे प्रताड़ित किया गया। मामले में महिला थाने में पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नानपारा देहात के गायत्री मंदिर के पास रहने वाले वीरेंद्र सोनी आभूषण व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी आराधना की शादी 9 दिसंबर 2022 को बहराइच निवासी शिवम रस्तोगी पुत्र राजेश रस्तोगी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में सामर्थ्य से अधिक दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के दो-तीन माह बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। मारपीट के दौरान बंद कर देते थे सीसीटीवी कैमरा आराधना ने बताया कि ससुराल वाले 20 लाख रुपए नकद और बाइपास पर प्लॉट की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसे बंद कमरे में पीटा जाता था। आरोप है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मारपीट कमरे के अंदर की जाती थी, ताकि अत्याचार के सबूत सामने न आ सकें। आराधना ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद भी उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि दहेज को लेकर उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसका हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया और टांके लगाने पड़े। उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। पहले समझौते का आश्वासन देकर मामला शांत कराया पीड़िता ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को नगर कोतवाली में शिकायत की गई थी। उस समय ससुराल पक्ष ने समझौते का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया, लेकिन बाद में भी दहेज की मांग और प्रताड़ना जारी रही। इसके बाद पिता अपनी बेटी को मायके ले आए। भाई की हत्या कराने की धमकी परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कहा गया कि लखनऊ में पढ़ रहे पीड़िता के भाई की हत्या कर दी जाएगी। वहीं, महिला थानाध्यक्ष अर्पना ने बताया कि- पीड़िता की तहरीर पर पति, सास-ससुर, देवर, विवाहित ननद और नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
नानपारा देहात में 20 लाख नकद और प्लॉट की मांग:बेटी पैदा होने पर भड़के ससुराल वाले, घर का सीसीटीवी कैमरा बंद करके पीटा; केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












