Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में युवक की छत से गिरकर मौत:बहन की ननद के घर...

बस्ती में युवक की छत से गिरकर मौत:बहन की ननद के घर पर हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा गांव में गुरुवार को छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी रामनवल के पुत्र राम प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। वह सजहरा गांव में अपनी बहन के ननद के घर गए थे। रात में भोजन करने के बाद राम प्रसाद सोने के लिए छत पर गए थे, जहां से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल राम प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक राम प्रसाद अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी आरती और दो छोटे बच्चों, 5 वर्षीय आनंद तथा 3 वर्षीय अनिरुद्ध को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments