HomeHealth & Fitnessगायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गंगा दशहरा का पर्व

गायत्री शक्तिपीठ पर श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गंगा दशहरा का पर्व

बस्ती – गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि गंगा दशहरा /गायत्री जयंती 26 मई 2026 दिन  मंगलवार को गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक दृष्टि से मनाया गया | एक दिन पूर्व अर्थात 25 मई 2026 दिन सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से गायत्री मंत्र का अखंड जप का शुभारम्भ पुष्पा सिंह ने अपने पति के साथ किया, शाम 7:00 बजे तक बहनों ने जप किया उसके बाद रात्रि में भाईयों द्वारा जप किया गया 26 मई 2026 दिन मंगलवार को प्रातः जप का समापन एवं यज्ञ का शुभारंभ हुआ और विविध संस्कार सम्पन्न हुए !अपरान्ह 3 बजे से ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गायत्री एवं गुरुदेव की प्रार्थना से प्रारंभ हुआ | मुख्य अतिथि  राजेंद्र नाथ तिवारी प्रज्ञा प्रकाशन ने गंगा एवं गायत्री के उद्गम पर प्रकाश डाला | उन्होंने कहा की गंगा स्नान से शरीर एवं मन शुद्ध होता है, गायत्री जप से आत्मा का परिष्कार होता है, सूक्ष्म जगत की प्रेरणाएं मानव मस्तिष्क को सकारात्मक सोच के लिए विवश करती हैं | इस समय गायत्री का अवतरण भूमंडल पर हुआ है जो विवेक को प्रखर बनाएगा | 
विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह राणा एवं दिनेश प्रताप सिंह ने अनीति से संघर्ष लेने के लिए सज्जनों को संगठित करने का आवाहन किया और पूर्ण सहयोग एवं समर्थ देने की घोषणा की | अतिथियो एवं कार्यकर्ताओं का आभार शक्तिपीठ के संस्थापक ट्रस्टी रामचन्द्र शुक्ल ने मल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं युग साहित्य द्वारा किया | 
संचालन राम प्रसाद त्रिपाठी परिव्राजक ने किया और कहा युग पुरुष वेद मूर्ति,तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जो गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक हैं उन्होंने अपने कर कमलों से शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा की एवं घोषणा की है कि 21वीं सदी नारी सदी है सत्य, न्याय ,प्रेम ,सद्भावना की स्थापना इन्ही से होगा, इसलिये मातृशक्ति अपने गौरव व दयित्व का बोध करते हुए परिवारो में आदर्शवादिता का वीजारोपड़ करें | 
महिला मंडल की जिला संयोजिका प्रतिमा सिंह एवं नगर संयोजिका निर्मला सिंह ने नगर बाजार की अध्यक्ष राणा नीलम सिंह का स्वागत माल्यर्पण एवं गायत्री मंत्र चद्दर से किया |  महिला मंडल की बहनें सीमा खरे ,वंदना पांडे ,अर्चना ,बिट्टू, अंजू, आभा सिंह, गुड्डन पांडे, अनुजा सिंह, संगीतज्ञ कांति चौरसिया आदि ने जप में सहयोग किया | श्री श्याम पांडे,स्वामी दयाल तिवारी,विशाल तिवारी ने पर्व पूजन, दीप यज्ञ संपन्न कराया | जगदंबिका पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, के.के.पाण्डेय,राजकुमार, पिंटू, शिवम, अमित ,अमन, प्रदीप आदि ने जप में सहयोग किया | गायत्री जयंती के दिन ही पूज्य गुरुदेव को श्रद्धांजलि समर्पित की गई एवं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया | सामूहिक सहभोज भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमे सैकड़ो भाइयों- बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments