बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बीरसाहपुर नहर के पास एक सड़क हादसे में एक बछड़े की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब क्वांटम पैथोलॉजी के कर्मचारी आदर्श सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। आदर्श सिंह (पुत्र योगेंद्र सिंह) बहराइच से एरिया चौराहा स्थित अपने घर जा रहे थे। बीरसाहपुर नहर के पास अचानक एक छुट्टा बछड़ा सड़क पर आ गया, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बछड़ा सड़क पर गिर गया और आदर्श सिंह भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले आदर्श को उठाया और फिर बछड़े को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा। स्थानीय लोगों ने तत्काल तेजवापुर पशु चिकित्सालय के डॉक्टर सुरेश चंद्र से संपर्क किया। डॉक्टर ने पशु मैत्री टीम को मौके पर भेजा, जिसने बछड़े को मृत घोषित कर दिया। आदर्श सिंह को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें घर ले गए।
बहराइच हाईवे पर बछड़े से टकराई बाइक, एक की मौत:क्वांटम पैथोलॉजी कर्मी घायल, बीरसाहपुर नहर के पास हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












