Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के गदामार में बस-डंपर की भीषण भिड़ंत:दो चालक गंभीर घायल, बहराइच-सीतापुर...

बहराइच के गदामार में बस-डंपर की भीषण भिड़ंत:दो चालक गंभीर घायल, बहराइच-सीतापुर मार्ग पर लगा जाम


हरदी थाना क्षेत्र के गदामार गांव के पास गुरुवार दोपहर बहराइच-सीतापुर मार्ग पर एक प्राइवेट बस और डंपर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक रामबहादुर सिंह और डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालकों को बस और डंपर से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमपुरवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालकों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टक्कर के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीचों-बीच रुक गए, जिससे बहराइच-सीतापुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर हरदी थाना प्रभारी आलोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments