Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बिना परमिट धड़ल्ले से हो रहा कटान:बेलहन महेशपुर में दो शीशम के...

बिना परमिट धड़ल्ले से हो रहा कटान:बेलहन महेशपुर में दो शीशम के पेड़ काटे, विभाग को जानकारी ही नहीं


मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक बल्हा की ग्राम सभा बेलहन महेशपुर में इन दिनों अवैध कटान का मामला तेजी से सामने आ रहा है। आरोप है कि ठेकेदार बिना किसी परमिट और वैध दस्तावेज के शीशम के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। जबकि एक ओर सरकार वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरियाली बढ़ाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध कटान से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में दो शीशम के पेड़ काटे गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है। मौके पर मौजूद ठेकेदार से जब कटान से संबंधित परमिट और लोडिंग-अनलोडिंग के कागजात के बारे में पूछा गया तो उसने स्वीकार किया कि उसके पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं। वहीं, वन विभाग चौकी इंचार्ज शाहिद मोहम्मद ने बताया कि उन्हें इस कटान की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर जांच की जाएगी और यदि अवैध कटान पाया गया तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments