HomeHealth & Fitnessमौसम 29 मई: यूपी, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश,...

मौसम 29 मई: यूपी, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने प्रचंड गर्मी के रौद्र रूप के बीच अब नया अलर्ट जारी कर दिया है। आएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 29 मई को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। किसानों और मछुआरों के लिए खास चेतावनी है। बेवजह बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। आंधी के चलते पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं।

कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी आशंका है। उत्तरी तमिलनाडु तट और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी तटीय ओडिशा तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त फैला हुआ है।

देश के 15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और असम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(29 मई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में 29 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी (29-31 मई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर,कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की प्रबल संभावना है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 29 मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (29-30 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में मध्यम से भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 29 मई को पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (29-30 मई- बारिश-तूफान का अलर्ट): रांची, पलामू, चतरा,सरायकेला, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज, धनबाद और हजारीबाग में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, 29 मई को रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (29 मई- बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट): रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़,बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। वहीं, 29 मई को देहरादून में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (29 मई-बारिश-तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर,कांगड़ा, सोलन, चंबा, सिरमौर और ऊना में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 29 मई को मनाली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (29 मई- बारिश-आंधी की चेतावनी): किश्तवार, उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी, पुंछ, बडगाम,मिरपुर, कुपवाड़ा और डोडा में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 29 मई को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली    35°C    25°C
मुंबई    34°C    31°C
चेन्नई    36°C    29°C
कोलकाता    33°C    26°C
लखनऊ    33°C    25°C
पटना    30°C    26°C
रांची    32°C    23°C
भोपाल    41°C    27°C
जयपुर    39°C    24°C
शिमला    26°C    16°C
नैनीताल    25°C    17°C

पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(29 मई-बारिश-आंधी का अलर्ट): मालदा, बांकुड़ा, जलपाईगुरी, नादिया, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना और दुर्गापुर में मध्य से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 29 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (29 मई-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, सास नगर और रूपनगर में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (29 मई- बारिश- तेज हवा का अलर्ट): करौली, अलवर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, जयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में 29 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (29 मई- बारिश-तूफान की चेतावनी): मुरैना, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी, छिंदवाड़ा, मांडला, बालाघाट, रीवा, सीधी, गुना और अशोक नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलेगा। वहीं, भोपाल में 29 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (29 मई- बारिश- आंधी का अलर्ट): कोकड़ाझाड़, बारपेटा, ग्वालपाड़ा,धुबरी, कछाड़, बोंगाईगांव,चिरांग, गोलाघाट और होजाई में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments