#बस्ती_न्यूज
बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (बीसीडीए) ने शुक्रवार को सुनील कुमार गुप्ता को रिटेल कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह निर्णय संगठन के निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया। सुनील कुमार गुप्ता कटरा सेक्टर स्थित कमला मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर हैं। संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए यह पदभार उन्हें सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों ने इस निर्णय पर अपनी सहमति व्यक्त की और विश्वास जताया कि सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संगठन रिटेल से संबंधित समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करेगा और बेहतर परिणाम प्राप्त करेगा। राना दिनेश प्रताप सिंह, विशाल मल्होत्रा, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, राम गोपाल कसौधन, इंद्रमणि पांडे, शीतला पटेल, पवन मल्होत्रा, आशुतोष कुमार राय, शिव मूरत मिश्रा, राकेश पांडे और जमशेद आलम सहित कई सदस्यों ने सुनील कुमार गुप्ता को नए पद पर मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए उन्हें बधाई दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में रिटेल कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बने सुनील गुप्ता:बीसीडीए ने सर्वसम्मति से किया मनोनयन, सभी पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












