दैनिक भास्कर में गोपाला गांव की मुख्य सड़क पर गंदे पानी के बहाव और ग्रामीणों के प्रदर्शन की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को एडीओ पंचायत बलराम मौर्य, ग्राम पंचायत सचिव जयहिंद गौतम और ग्राम प्रधान अंबरीश पटेल ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। गोपाला गांव की मुख्य सड़क पर दोनों नालियों का गंदा पानी लगातार बहने से जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियों के खतरे की आशंका जताते हुए रविवार को प्रदर्शन किया था और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था की मांग उठाई थी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत में यह सहमति बनी कि बरसात समाप्त होने के बाद पूरे गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही, मुख्य सड़क और नाली की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। ग्रामीणों ने 10 जनवरी 2025 की एक घटना का भी जिक्र किया, जब सड़क पर फैले पानी के कारण किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मोछू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम किया था, तब प्रशासन ने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। ग्राम पंचायत सचिव जयहिंद गौतम ने बताया कि 22 जुलाई को गांव में सफाई कराई गई थी। उन्होंने कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद पूरे गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। गौतम ने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्य सड़क और नाली का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया है। इसलिए, इससे जुड़ी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलेंगे, जिस पर सभी की सहमति बन गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दैनिक भास्कर की खबर का असर:सिसवा में गंदे पानी की समस्या पर प्रशासन सक्रिय, समाधान का भरोसा
RELATED ARTICLES












