Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के मदरसे से छात्र लापता:परिजनों ने संचालक पर लगाया लापरवाही का...

श्रावस्ती के मदरसे से छात्र लापता:परिजनों ने संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे से छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों ने मदरसा प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, चौगौई गांव निवासी जमील अली परिवार सहित मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। उनका बेटा सुहेल पिछले करीब चार वर्षों से अड़राई गांव स्थित मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया में रहकर उर्दू की पढ़ाई कर रहा था।
परिजनों के अनुसार, सुहेल 21 मई को अचानक मदरसे से गायब हो गया। बताया गया कि उसी दिन वह एक अन्य छात्र के साथ कहीं गया था। दूसरा छात्र बाद में वापस लौट आया, लेकिन सुहेल तब से लापता है। परिवार का आरोप है कि मदरसा प्रबंधन ने छात्र के गायब होने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी। उन्हें किसी अन्य माध्यम से बेटे के लापता होने की सूचना मिली। इसके बाद मदरसा संचालक से फोन पर बातचीत करने पर पूरे मामले की जानकारी सामने आई। इसको लेकर परिजनों ने संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 21 मई की रात दोस्त के साथ गया था बाहर वहीं मदरसा संचालक अब्दुल कादिर का कहना है कि सुहेल 21 मई की रात दूसरे छात्र के साथ बाहर गया था। दूसरा छात्र वापस लौट आया, लेकिन सुहेल नहीं आया। उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और छात्र की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। सुहेल के पिता जमील अली और चाचा ने कहा कि उन्होंने बेटे को पढ़ाई के लिए मदरसे में छोड़ा था और अब उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द छात्र को बरामद करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments