Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामनगर सेमरा में हजरत अमीर हसन शाह अरब का उर्स:हिंदू-मुस्लिम एकता के...

रामनगर सेमरा में हजरत अमीर हसन शाह अरब का उर्स:हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक सालाना उर्स में उमड़ी भीड़


रामनगर सेमरा में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत अमीर हसन शाह अरब का सालाना उर्स शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गागर निकाली गई और मजार पर चादरपोशी के साथ फातेहा व कुरान खानी का आयोजन किया गया। नवाबगंज क्षेत्र की अली नगर खुर्द ग्राम पंचायत के बिरबितनी स्थित मशहूर दरगाह हजरत अमीर हसन शाह अरब के आस्ताने पर यह आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और मन्नतें मांगीं। दरगाह कमेटी के प्रबंधक फुरकान खान ने बताया कि उर्स के दौरान एक विशाल मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होने पहुंचे। फुरकान खान के अनुसार, हजरत अमीर हसन शाह के आस्ताने पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग अपनी मन्नतें मांगने आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां उनकी मुरादें पूरी होती हैं। इस अवसर पर रफीक अहमद, नसीम अहमद, मेराज खान, अबरार अहमद, मुबारक अली, जुबेर अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments