Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी का आयोजन:एसएमसी, शिक्षकों और प्रधानों के सामंजस्य से गुणवत्तापूर्ण...

लक्ष्मीपुर में संगोष्ठी का आयोजन:एसएमसी, शिक्षकों और प्रधानों के सामंजस्य से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव


लक्ष्मीपुर के ब्लॉक सभागार में सोमवार को एक ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालयों के समग्र विकास, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार और सरकारी योजनाओं को बच्चों तक पहुंचाने पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने विद्यालय विकास के लिए आपसी तालमेल और समन्वय को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, विद्यालयों में छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए जन जागरूकता पर विशेष बल दिया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीपुर पिंगल प्रसाद राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इनमें डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, निपुण भारत मिशन, एसएमसी के दायित्व, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद प्रतियोगिताएं और राष्ट्रीय अविष्कार अभियान शामिल थे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीनिवास यादव, शिवप्रसाद यादव, त्रिलोकीनाथ, अनिल शर्मा सहित शिक्षक मनोज दुबे, दिनेश कुमार यादव, ध्रुव नारायण गुप्ता, डॉ. देवेंद्र राव, अल्पना सिंह, डॉ. शर्मिष्ठा सिंह, चंद्र प्रकाश मौर्य, सुनील प्रजापति, शालिनी गौंड, रेनू यादव, गरिमा पाठक, दयानंद त्रिपाठी और मिथिलेश सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments