Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पटियाला ड्रम मर्डर केस: लिव इन पार्टनर ने मार डाला:यूपी के बहराइच...

पटियाला ड्रम मर्डर केस: लिव इन पार्टनर ने मार डाला:यूपी के बहराइच का रहने वाला है आरोपी, शादी का दबाव डालने पर रची साजिश


पंजाब के पटियाला शहर में डीसीडब्ल्यू (DCW) पुल के पास झाड़ियों में एक प्लास्टिक के ड्रम से बरामद हुई अज्ञात युवती की लाश के मामले को पटियाला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल के मुख्य आरोपी और मृतका के प्रेमी विराट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई। इससे एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप के काले सच को सामने ला खड़ा किया है।इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। रात को बुलाकर उतारा मौत के घाट मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विराट मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि मृतका नेहा और विराट पिछले कुछ समय से पटियाला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, नेहा लगातार आरोपी विराट पर सामाजिक और कानूनी रूप से शादी करने का दबाव बना रही थी। विराट शादी के लिए तैयार नहीं था और नेहा से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसी विवाद के चलते उसने नेहा को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। 25 मई की रात को विराट ने बहाने से नेहा को अपने पास बुलाया और बहस के दौरान कथित तौर पर गला घोंटकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।
ई-रिक्शा में ड्रम लादकर श्मशान भूमि के पास फेंका हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए एक बड़ा प्लास्टिक का ड्रम खरीदा। उसने नेहा की लाश को उस ड्रम में बंद किया और किसी को शक न हो, इसलिए एक ई-रिक्शा किराए पर लिया। आरोपी ड्रम को ई-रिक्शा में लादकर डीसीडब्ल्यू पुल के पास स्थित श्मशान भूमि के नजदीक सुनसान झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गया। सीडीआर (CDR) की मदद से कातिल तक पहुंची पुलिस एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। पुलिस की साइबर और फॉरेंसिक टीम ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तकनीकी इनपुट खंगाले। नेहा की आखिरी बातचीत और लोकेशन विराट के साथ पाई गई, जिसके बाद संदेह के आधार पर जब पुलिस ने विराट की घेराबंदी की, तो पूरी कहानी साफ हो गई। दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी; कई और खुलासे होने की उम्मीद पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद पंजाब से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे समय रहते दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान हत्या के बारे में पता लगाया जाएगा। शव को ठिकाने लगाने में क्या ई-रिक्शा चालक या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति ने भी उसकी मदद की थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments