पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को महराजगंज-गोरखपुर हाइवे पर श्यामदेउरवा मिनी स्टेडियम के पास स्थित हीरा चंद्रा नामक एक निजी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ० पवन कुमार व डॉ० अंशुरानी को बधाई दीं। कहा कि इस अस्पताल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। क्लीनिक के संचालक डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बुधवार, 3 जून को यहां एक निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में बीएमडी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और यूरिक एसिड जैसी जांचें भी मुफ्त की जाएंगी। डॉ. पवन कुमार ने यह भी जानकारी दी कि इस क्लीनिक की मुख्य शाखा गोरखपुर के गायत्रीपुरम कॉलोनी, फर्टिलाइजर मार्ग, मानबेला में है, जहां आयुष्मान योजना की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने श्यामदेउरवा क्लीनिक में भी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, प्रधान जनार्दन यादव, जगदम्बा यादव, हिसामुद्दीन खान, बलवंत विश्वकर्मा, डॉ. प्रवीण, डॉ. सुशील, डॉ. अविनाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा में 3 जून को निशुल्क चिकित्सा परामर्श:पनियरा विधायक ने किया निजी क्लीनिक का उद्घाटन, जांचें भी मुफ्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












