Homeक्राइम (Crime)UP: आम के बाग में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस...

UP: आम के बाग में चल रही जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन जुआरी गिरफ्तार

बरेली: मीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आम के बाग में चल रही जुए की फड़ पर छापा मारकर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से ₹23,900 नकद, फड़ पर रखे ₹1,030, तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं. तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को थाना मीरगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मंडनपुर मार्ग स्थित एक आम के बाग में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेड़ों की आड़ लेकर गतिविधियों की पुष्टि की.

Also Read: UP: सीतापुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सौंपा ज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से नाजिम (32 वर्ष), अमीर (42 वर्ष) और मोबिन (40 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम मंडनपुर, थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान नाजिम के पास से ₹23,500, अमीर के पास से ₹200 और मोबिन के पास से ₹200 बरामद हुए. इसके अलावा फड़ पर रखे ₹1,030 और 52 ताश के पत्ते भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए.

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को उनके अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लिया गया. उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments