शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम लीला मंचन कार्यक्रम का समापन रविवार को भंडारा प्रसाद वितरण के साथ हुआ। नगर पंचायत शोहरतगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने धार्मिक विषयों की जानकारी हासिल की। आचार्य विमल शरण ने मनमोहक प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को ज्ञानार्जन कराया। प्रसाद वितरण के दौरान रविवार को ‘जय-जय श्रीराम’ के नारों से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर आचार्य विमल शरण, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, भाजपा नेता सिद्धार्थ चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवशक्ति शर्मा, मंडल अध्यक्ष बढ़नी राजेश पाठक उर्फ पप्पू पाठक, मंदिर समिति अध्यक्ष नंदू प्रसाद गौड़, ग्राम प्रधान अजय चौधरी, निलेश चौधरी, किशोरी लाल, सतीश मित्तल, राजकुमार मोदनवाल, मनोज बाबा, कृष्ण कुमार अग्रवाल और बबलू गौड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ में श्रीराम लीला मंचन संपन्न:नौ दिवसीय कार्यक्रम का प्रसाद वितरण के साथ समापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











