Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के इकौना में भीषण गर्मी से राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश,...

श्रावस्ती के इकौना में भीषण गर्मी से राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश, मक्के की खेती को नुकसान


श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में रविवार को भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार दोपहर करीब एक बजे इकौना क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इस बारिश से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। इस बारिश से नगर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी राहत मिली है। किसानों के लिए यह बारिश गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद साबित हुई है, जबकि मक्का की खेती को नुकसान पहुंचा है। आम की फसल को भी इस बारिश से लाभ हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments