महराजगंज जिले के आनंदनगर क्षेत्र स्थित तिलकहाना (निम्नम पूर्वी) गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक अशफाक गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना तब हुई जब बालक छत पर था। जानकारी के अनुसार, अशफाक अपने फूफा खुशबूद्दीन के घर आया हुआ था। गर्मी अधिक होने के कारण वह छत पर गया था। वहां उसने 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को रस्सी समझकर पकड़ लिया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन अशफाक को तत्काल सीएचसी बनकटी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महराजगंज जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेज दिया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने लटकते तारों को ठीक नहीं किया। बताया गया है कि यह 11 हजार वोल्ट का तार छत से मात्र 4 फीट ऊपर लटक रहा था। अशफाक मूल रूप से संत कबीर नगर का निवासी है और अपनी बुआ के घर आया हुआ था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बालक 11 हजार वोल्ट लाइन से झुलसा:तिलकहाना में छत पर खेलते समय हुआ हादसा, गंभीर हालत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












