Homeक्राइम (Crime)डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या,...

डेढ़ साल के मासूम बच्चे की सड़क पर पटक-पटककर हत्या,…

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद कस्बे में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की बेहद निर्मम हत्या ने पूरे जिले को झकझोर दिया। आरोपी ने बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने साथ लेकर सड़क पर पटक-पटककर मार डाला। पुलिस ने मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।  शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की यादव कॉलोनी में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। डेढ़ साल के मासूम आरव की उसके रिश्तेदार विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने टॉफी दिलाने के बहाने गली में ले जाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने बच्चे को 8 बार जमीन पर जोर-जोर से पटका। सीसीटीवी फुटेज में कैद यह वारदात वायरल होकर पूरे इलाके में आक्रोश फैला रही है।

प्रेम प्रसंग था हत्य का कारण

पूछताछ में आरोपी विराज ने कबूल किया कि वह बच्चे की मां रति से शादी करना चाहता था। रति शादी के लिए तैयार नहीं थी और बच्चे को अपनी शादी में बाधा मानता था। आरोपी ने बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट समझकर यह जघन्य अपराध किया।

पुलिस ने किया एनकाउंटर

घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली। जब पुलिस ने उसे भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास घेरा तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया।

Also Read : गाजियाबाद खोड़ा में 17 वर्षीय सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर, तीन और गिरफ्तार

बरामदगी

आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी शिकोहाबाद में किराने की दुकान चलाता था।

परिवार में शोक

मृतक बच्चे की मां रति (शिक्षिका) और पूरे परिवार पर गहरा सदमा है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

पुलिस का बयान

अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना यूपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है। बच्चे की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। पुलिस आरोपी के अन्य संभावित साथियों की भी तलाश कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments