#बस्ती_न्यूज
बस्ती शहर में एक व्यक्ति से फर्जी व्यावसायिक जमीन दिखाकर करीब पांच करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पिपरा राम किशुन निवासी विपिन कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि जहीर अहमद और उनकी पत्नी सारदा कौसर ने उन्हें शहर में एक व्यावसायिक जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। वादी के अनुसार, आरोपित उनके घर आए और जमीन से संबंधित दस्तावेज दिखाकर खुद को उसका वैध स्वामी बताया। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिलाते हुए विपिन कुमार शुक्ला से विभिन्न किश्तों में नकद और आरटीजीएस के माध्यम से कुल पांच करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए। रुपये लेने के बावजूद आरोपितों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब पीड़ित ने स्वतंत्र रूप से जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई, तो पता चला कि वह भूमि पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी थी। इसके बाद विपिन कुमार शुक्ला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में फर्जी जमीन दिखाकर 5 करोड़ की ठगी:पति-पत्नी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












