नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी स्टॉक मार्केट में पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई तेजी के कारण मजबूती का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,078.88 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,599.96 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 114.19 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 27,086.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 201.85 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 50,877.03 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.68 प्रतिशत टूट कर 10,338.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.45 प्रतिशत लुढक कर 8,146.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 101.66 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,003.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।
हैंग सेंग इंडेक्स आज फिलहाल 348.82 अंक यानी 1.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,747 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,583.04 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत उछल कर 6,171.01 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की छलांग लगा कर 5,059.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 115.50 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,326 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 286.52 अंक यानी 0.63 प्रतिशत टूट कर 45,051.39 अंक के स्तर पर आ गया है।
कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 204.81 अंक यानी 2.33 प्रतिशत लुढ़क कर 8,583.57 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।
इसी तरह निक्केई इंडेक्स 1,069.33 अंक यानी 1.60 प्रतिशत फिसल कर 65,865 अंक के स्तर पर तक गिर गया है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,056.24 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।












