बहराइच में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर में दान चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दोपहर में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दान चोरी मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राम मंदिर में हुई चोरी करोड़ों राम भक्तों के साथ धोखा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए, ताकि इस कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। प्रदर्शन के बाद, सभी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेंद्र यादव को सौंपा। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राम मंदिर दान चोरी मामला:बहराइच में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












