HomeHealth & Fitnessआलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

आलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक द्वारा संदिग्ध द्रव्य फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि महिला पूरी तरह सुरक्षित है और चिकित्सकीय परीक्षण में किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने के कोई निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 4 अगस्त 2026 की है। करीब 38 वर्षीय बैंककर्मी महिला बैंक से निकलने के बाद कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार में बैठ रही थीं। तभी स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और कार का दरवाजा खटखटाया। महिला द्वारा दरवाजा खोलते ही युवक ने छोटी बोतल में रखा कोई संदिग्ध द्रव्य उनके चेहरे की ओर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला स्वयं उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के चेहरे पर किसी ज्वलनशील या रासायनिक पदार्थ से जलने के कोई निशान नहीं हैं। हालांकि उनकी आंखों में हल्की लालिमा पाई गई, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य और पूरी तरह सुरक्षित है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। महिला से पूछताछ की जा रही है तथा उनका लिखित प्रार्थना पत्र लिया जा रहा है। घटनास्थल से संदिग्ध द्रव्य के नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।जांच में घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments