बाबागंज थाना क्षेत्र के रुपईडीहा स्थित दुर्गापुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मोबीन अली पुत्र हसनू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोबीन अली मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस बहराइच से रुपईडीहा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस का नंबर UP 78 HN 3823 था। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा और चौकी इंचार्ज बाबागंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच स्थित शवगृह भेज दिया है। मृतक के पुत्र आवेश ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उन्होंने इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बाबागंज में रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत:दुर्गापुर गांव के पास हादसा, बेटे ने दर्ज करवाया केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












