महराजगंज। सदर विकास खंड के ग्राम सभा मटिहानिया चौधरी में सोमवार को सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर विधिवत कार्य का शुभारंभ किया गया। इस पुल के निर्माण से क्षेत्रीय जनता और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों में लंबे समय से इस पुल की मांग थी, जिसके पूरा होने पर खुशी का माहौल है। यह पुल आसपास के कई गांवों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही, किसानों की वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार गांव, गरीब, किसान और आमजन के जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। विधायक ने आगे कहा कि बरसात के दिनों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पानी भर जाता था, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। पुल निर्माण के बाद जल निकासी सुचारु हो जाएगी, जिससे खेती-किसानी को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रधान गौतम पटेल, प्रधान अच्छेवर प्रजापति, गोपाल पटेल, बबलू पटेल, नरेंद्र पटेल, राम आशीष गौतम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मटिहानिया चौधरी में पुल निर्माण का शिलान्यास:किसानों को मिलेगी राहत, आवागमन होगा बेहतर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












