श्रावस्ती में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधानों को नई पंचायतों के गठन तक प्रशासक नियुक्त करने के निर्णय का गिलौला क्षेत्र के प्रधानों ने स्वागत किया है। इस संबंध में सोमवार को गिलौला ब्लॉक परिसर में प्रधान संघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान संघ के संरक्षक और क्षेत्रीय विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्राम प्रधानों को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय से पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक पांडेय ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कर प्रदेश के विकास को नई दिशा देगी। बैठक के दौरान उपस्थित प्रधानों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष उमेश मिश्रा उर्फ बहोरन, राजीव पांडेय उर्फ राजू, ननके सिंह, उमाशंकर सिंह, हरीश सिंह, पहलवान सिंह, अंश कुमार चौधरी, सद्दाम हुसैन, मालिक राम तिवारी, राम उदार मिश्रा, पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, लक्ष्मी शंकर यादव, राजेश तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह (शिबू), अंकित कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार चौधरी और किशोरी सहित लगभग चार दर्जन ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय:प्रधान संघ ने जताया आभार, विकास कार्य जारी रहेंगे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












