22वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। पथलहवा में तैनात एसएसबी के राहत एवं बचाव दल ने ग्राम भेड़िहारी पोस्ट बहुआर में यह ‘कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम’ आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान आम लोगों के साथ बैठक की गई, जिसमें आग, बाढ़ और भूकंप जैसी विभिन्न आपदाओं से निपटने के तरीके बताए गए। जवानों ने ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं आकस्मिक आपदाओं से बचाव के उपाय समझाए। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। एसएसबी जवानों ने बताया कि आग, बाढ़, भूकंप, सर्पदंश और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव के लिए सतर्कता बरतना और आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। कार्यक्रम में बाढ़, आगजनी तथा अन्य आपदाओं के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। जवानों ने बताया कि बाढ़ आने की स्थिति में लोगों को घबराने के बजाय सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचना चाहिए तथा प्रशासन के जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। इसके साथ ही सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार और आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव संबंधी उपायों का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एसएसबी जवानों ने आपदा से बचाव के तरीके सिखाए:निचलौल में ग्रामीणों को आग, बाढ़ और भूकंप से निपटने की जानकारी दी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












