Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सावन के दूसरे सोमवार हाड़ही मंदिर में उमड़ी भीड़:बस्ती में महाभारतकालीन शिव...

सावन के दूसरे सोमवार हाड़ही मंदिर में उमड़ी भीड़:बस्ती में महाभारतकालीन शिव मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के हाड़ही स्थित प्राचीन महाभारतकालीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप भी किया। स्थानीय मान्यता के अनुसार, हाड़ही का यह प्राचीन शिव मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। इसे पांचों पांडवों द्वारा स्थापित किया गया माना जाता है। इस धार्मिक मान्यता के कारण सावन के महीने में मंदिर का विशेष महत्व है। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां दूर-दराज से भी श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। दूसरे सोमवार को भी मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments